Categories: पटना

एक रात में डबल मर्डर की दो-दो घटनाएं….जिसमें तीन युवकों के साथ मॉब लिंचिंग…

पटना: मुजफ्फरपुर एक रात में डबल मर्डर की दो-दो घटनाएं घटी। मोतीपुर में डबल मर्डर की घटना का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि पारू थाना क्षेत्र से फिर डबल मर्डर की घटना घट गयी। पारु थाना के बहदिनपुर गांव में दो युवकों की हत्या की वारदात सामने आई है।

जानकारी के मुताबिक बीती रात बहदिनपुर निवासी सत्यनारायण प्रसाद के बेटे 25 वर्षीय विजय कुमार की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई थी। विजय की हत्या देवरिया थाना इलाके में झपही देवी स्थान के आसपास की गई थी सड़क पर उसका शव पड़ा हुआ था। विजय को पहचानने वाले दो युवक उसका शव लेकर रात को ही बहदिनपुर पहुंचे। यह देखते ही मृतक विजय के परिवार में चीख-पुकार मच गई। सभी परिजन रोने लगे। इसी बीच लोगों ने डेड बॉडी लेकर आए युवकों से पूछताछ शुरू की गई।

अचानक वहां मौजूद भीड़ ने दोनों युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। लात-घुसा और लाठी-डंडे से डेड बॉडी लेकर आए दोनों युवकों की जमकर पिटाई की गई। पिटाई से एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी है। आनन-फानन में ग्रामीणों ने दोनों को पारु अस्पताल में लाकर छोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलने पर पारु थाना पुलिस दलबल के साथ बहदीनपुर पहुंची तो परिजनों ने विजय का डेड बॉडी पुलिस को देने से इनकार कर दिया। DSP सरैया ने समझा बुझाकर परिजनों को मना लिया है। पुलिस ने विजय के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है।

इससे पहले बीती देर शाम जिले के मोतीपुर के पहाड़ चक में ग्रामीण चिकित्सक बच्चा किशोर दुबे की हत्या गला काटकर कर दी गई थी बच्चा दुबे की हत्या गांव के ही लालमोहन माझी ने आपसी रंजिश में कर दी। प्रतिशोध में ग्रामीणों ने हत्यारे को पीट पीट कर मार डाला।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026