Categories: पटना

RJD के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने पूछा-Who is Tejpratap ?

पटना: लालू प्रसाद के दोनों बेटों में ही अब जंग छिड़ गया है। प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह को हिटलर बताए जाने के बाद वे नाराज हो गये थे। 10 दिनों तक नाराज रहे जगदानंद सिंह को मनाने के लिए लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव ने बहुत कोशिश की। जगदानंद सिंह मान तो गये लेकिन लालू प्रसाद के बड़े लाल तेजप्रताप यादव की हैसियत बता दी। बुधवार को राजद कार्यालय पहुंचते ही जगदानंद सिंह ने तेजप्रताप के सबसे खास छात्र जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष आकाश यादव को हटा दिया।

आकाश यादव को हटाने और छात्र राजद के प्रदेश अध्यक्ष पद पर गगन यादव की नियुक्ति के बाद तेजप्रताप यादव बौखला गये हैं। तेजप्रताप ने प्रदेश अध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगा दिया और कहा कि वे संविधान विरोधी काम कर रहे हैं। इसके बाद आज प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह सामने आये। प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में जगदानंद सिंह ने पूछा हू इज तेजप्रताप…..? मैं किसी दूसरे को नहीं जानता।

वे राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव को जानता हूं। लालू यादव पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं उनके सिवाय कोई मुझसे स्पष्टीकरण नहीं पूछ सकता. तेजप्रताप के मामले पर जगदानंद ने कहा कि छात्र राजद का अध्यक्ष बनाने की जिम्मेवारी हमारी है .तेजप्रताप पर पलटवार करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हू इज तेजप्रताप।

इधर, तेजप्रताप यादव लगातार प्रदेश अध्यक्ष व तेजस्वी यादव के सलाहकार पर लगातार हमला बोल रहे हैं। एक बार फिर से ट्वीट कर तेजप्रताप ने कहा कि जिस प्रवासी सलाहकार के इशारो पर पार्टी चल रही वो हरियाणा में अपने परिवार से किसी को सरपंच नहीं बनवा सकता। वो ख़ाक मेरे अर्जुन को मुख्यमंत्री बनायेगा ..वो प्रवासी सलाहकार सिर्फ लालू परिवार और राजद में मतभेद पैदा कर सकता है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026