Categories: पटना

मिथिला की बेटी ने छत्तीसगढ़ में लहराया परचम, बनी जज, गांव में खुशी से झूम उठे लोग

पटना: बिहार की बेटियों का परचम लहराना जारी है. अब मिथिलांचल की बेटी प्रीति झा ने छत्तीसगढ़ में परचम लहराया है. वह छत्तीसगढ़ में जज पद के लिए चयनित हुई हैं. इतना ही नहीं, उन्होंने टॉप किया है. कुल 32 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है. प्रीति के चयन से उनके मधुनबी के झंझारपुर स्थित पैतृक गांव नरुआर में खुशी की लहर है।

मिल रही जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ शासन के विधि एवं विधायी कार्य विभाग के अंतर्गत व्यवहार न्यायाधीश (प्रवेश स्तर) के इंटरव्यू में प्रीति को प्रथम स्थान आया है. झंझारपुर के नरुआर गांव की प्रीति के पिता पवन कुमार झा छत्तीसगढ़ में ही हाईकोर्ट में कार्यरत हैं. उनकी पोस्टिंग बिलासपुर हाईकोर्ट में सेक्शन ऑफिसर के पद पर है. मां पूनम झा गृहणी हैं एवं भाई पार्थ वहीं पढ़ाई कर रहा है।

बताया जाता है कि पैतृक गांव नरुआर में दादी देवकला देवी रहती हैं. उनके साथ प्रीति के चाचा रहते हैं. प्रीति की इस सफलता से मिथिलांचल ही नहीं पूरा बिहार गौरवान्वित है. झंझारपुर स्थित नरुआर गांव में तो हर्ष का माहौल है. 25 वर्षीया प्रीति भी अपनी इस सफलता पर काफी खुश हैं. उन्होंने इस सफलता का श्रेय अपने मातापिता को दिया है. उन्होंने बताया कि मैं बचपन से ही ज्यूडिशियल सेवा में जाना चाहती थी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026