पटना: बिहार में बड़े राजनीतिक तापमान के बीच आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक डोरंडा अवैध निकासी के आरोप में रांची के रिम्स मे भर्ती लालू प्रसाद यादव की तबीयत लगातार खराब होती जा रही है। जिसके बाद रिम्स प्रशासन उन्हें दिल्ली एम्स भेजने की तैयारी में लगा हुआ है। हालांकि अभी तक इस पर कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया है लेकिन लालू यादव के परिवार और शुभचिंतकों के लिए बुरी खबर है। लालू प्रसाद यादव की तबीयत बिगड़ गई है। उनका क्रिएटिनिन लेवल 4.1 से बढ़कर 4.6 हो गया है। लालू की बिगड़ती तबीयत को देखते हुए उन्हें एम्स रेफर करने को लेकर अर्जी लगाई गई है। लालू यादव के वकील की ओर से रिम्स मेडिकल बोर्ड़ के समक्ष अर्जी लगाई गई है। जिस पर रिम्स बोर्ड अर्जी पर निर्णय लेगा। दोपहर में बोर्ड की बैठक के बाद लालू को AIIMS भेजने पर अंतिम फैसला लिया जायेगा।
डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी के मामले में सजा सुनाए जाने के बाद लालू प्रसाद यादव को बिरसा मुंडा होटवार जेल भेजा गया था। तबीयत खराब होने की बात पर चिकित्सकों की टीम ने स्वास्थ्य जांच के बाद लालू को रांची रिम्स में भर्ती करा दिया था। बता दें कि लालू को पहले भी इलाज के लिए दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। पिछले साल नवंबर में बुखार और कमजोरी की शिकायत पर उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था।
पिछले महीने 21 फरवरी को सीबीआइ कोर्ट ने लालू को डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी के मामले में पांच साल जेल की सजा सुनाने के साथ 60 लाख रुपये जुर्माना भरने को कहा था। स्वास्थ्य खराब होने के कारण जेल प्रशासन ने उन्हें रांची रिम्स में भर्ती कराया था। लालू की किडनी 80 प्रतिशत काम नहीं कर रही है। केवल 20 प्रतिशत वर्क के कारण उन्हें दिल्ली रेफर करने की बात पहले ही सामने आ रही थी। अब स्वास्थ्य खराब होने पर मेडिकल बोर्ड की अनुमति के बाद दिल्ली लेकर जाने की तैयारी की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…