Categories: पटना

SBI के सीएसपी में दिनदहाड़े लूट की कोशिश, ताबड़तोड़ फायरिंग में तीन लोगों को गोली लगी….एक का सर फटा….

पटना: किशनगंज में अपराधियों ने एसबीआई के CSP में दिनदहाड़े लूट की कोशिश की है। लूटपाट के दौरान अपराधियों की फायरिंग में तीन लोगों को गोली लग गई। तीनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना नगर थाना क्षेत्र के धर्मगंज मुहल्ले की बतायी जा रही है।

बताया जा रहा है कि हर रोज की तरह मंगलवार को CSP में ग्राहक मौजूद थे। सीएसपी संचालक और कर्मी अपने काम में लगे थे। इसी दौरान हथियारबंद अपराधी सीएसपी में घुस गए और लूटपाट की कोशिश की। CSP संचालक ने जब इसका विरोध किया तो अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।

जिसमें CSP संचालक समेत तीन लोगों को गोली लग गई। वहीं अपराधियों ने पिस्टल के बट से मारकर एक अन्य युवक को भी घायल कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और मामले के छानबीन में जुट गई है।

फायरिंग में CSP संचालक, एक महिला और एक पुरुष को गोली लगी है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है। फिलहाल पुलिस अपराधियों की पहचान के लिए इलाके में लगे CCTV फुटेज को खंगाल रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026