Barharia Siwan News

सड़क की जर्जरता व शौचालय को ले राजद ने किया प्रदर्शन

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के बड़हरिया-जामो मुख्य सड़क की जर्जरता और बड़हरिया में शौचालय नहीं होने को लेकर राजद नेता जकरिया खान के नेतृत्व में प्रखंड के तमाम राजद कार्यकर्ताओं ने बुधवार को एक दिवसीय प्रदर्शन तथा नुक्कड़ सभा का आयोजन कर आक्रोश व्यक्त किया तथा सड़क पर धान की रोपनी कर विरोध जताया। राजद कार्यक्रताओं ने नूर छपरा गांव के सामने जामो सड़क को जाम कर केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। नुक्कड़ सभा की। प्रदर्शन बड़हरिया प्रखंड कार्यालय स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा से प्रारंभ हुआ जो जामो चौक, थाना चौक होते हुए जामो रोड़ स्थित जर्जर सड़क नुरा छपरा और बीआरसी बड़हरिया के समान पक्की सड़क पर बुधवार को धान रोपाई का कार्य किया। इस दौरान जकरिया ने कहा कि जामो रोड की जर्जरता और बड़हरिया में शौचालय की नहीं होने को लेकर आमजनों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बड़हरिया विधान सभा का मुख्यालय होने के बाद भी सुलभ शौचालय नहीं है, इससे महिलाओं को काफी दिक्कत होती है। इस आक्रोश में पूर्व राज्य मंत्री इंद्रदेव प्रसाद, राजद नेता मो. एहतेशामुल हक सिद्दीकी, जिला पार्षद सफ़रे इमाम, युवा नेता विजय चंद्र राय, लक्की बाबू, प्रो. रजी अहमद, पूर्व पार्षद कमलेश प्रसाद, बीडीसी पति इम्तेयाज़ अहमद खान, डब्लू खान, नजरे इमाम खान,फेशल बाबू, चुली खान, सद्दाम खान, विकास यादव, महताब खान, डॉ. मिर्जा सरफराज, राज किशोर यादव, संजय गिरि, इमाम इरतीज़, मो. इकरामुल हक, शंकर यादव, नामजुद्दीन खान सहित राजद कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026