छपरा

छपरा कारा अधीक्षक को कारण बताओ नोटिस

परवेज अख्तर/सिवान : हत्या से जुड़े मामले में बहस के अंतिम दिन बुधवार को छपरा जेल से अभियुक्त को अदालत में पेश नहीं किए जाने पर फास्ट ट्रैक कोर्ट द्वितीय सरोज कुमार की अदालत ने छपरा काराधीक्षक पर कारण बताओ नोटिस निर्गत किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक हत्याकांड से जुड़े मामले में एकमात्र अभियुक्त विकास कुमार यादव विचारण वाद संख्या 302 /12 का नामजद अभियुक्त है। सुनवाई के दौरान काराधीक्षक अभियुक्त को कोर्ट में उपस्थापित कराते थे। दोनों पक्षों की ओर से गवाही समाप्त होने के पश्चात अभियोजन एवं बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ताओं ने अपना अपना बहस भी समाप्त कर दिया था। मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से अपर लोक अभियोजक रवींद्र नाथ शर्मा ने अपना बहस समाप्त करते हुए अभियुक्त को कानून के मुताबिक सजा दिए जाने की अपील अदालत से की थी। अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के पश्चात बुधवार की तिथि निर्धारित की थी, किंतु सुनवाई के समय अभियुक्त को उपस्थापित नहीं कराए जाने को लेकर अदालत ने इसे आदेश की अवहेलना मानते हुए काराधीक्षक छपरा पर कारण बताओ नोटिस निर्गत कर सुनवाई एवं अभियुक्त की उपस्थिति के लिए 23 जुलाई की तिथि निर्धारित की है।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026