Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

​राजद का कार्यकर्ता सह मिलन समारोह आयोजित​

परवेज अख्तर/​सिवान : जिले के स्थानीय टाउन हॉल में बुधवार को राजद का कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष परमात्मा राम ने की। इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व मंत्री विक्रम कुंवर, विधान पार्षद शिवप्रसन्न यादव के पुत्र सह दारौंदा से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी ई. शैलेंद्र यादव, सपा के पूर्व प्रत्याशी इजहारुल हक उर्फ दारोगा खान, चिकित्सक डॉ. प्रदीप कुमार ने अपने समर्थकों के साथ राजद में शामिल हुए जिन्हें पूर्व मंत्री अवध बिहारी चौधरी ने माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री चौधरी ने कहा कि विक्रम कुंवर जयप्रकाश आंदोलन के उपज और सामाजिक न्याय में विश्वास करने वाले व्यक्ति हैं। ई. शैलेंद्र यादव भी युवा हैं, इनका एनडीए से मोह भंग हो चुका है। ये राजद की नीतियों और सिद्धांतों में विश्वास करते हैं। समारोह को संबोधित करते हुए विक्रम कुंवर ने कहा कि मैं टिकट के लिए नहीं बल्कि वर्तमान भ्रष्टाचारी सांसद को हराने के लिए राजद में आया हूं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महंगाई चरम पर है, नीतीश राज में कोई सुरक्षित नहीं है। इनसे निजात पाने का राजद ही एकमात्र विकल्प है। सभा को संबोधित करने वालों विधायक सत्यदेव सिंह, हरिशंकर यादव, पूर्व मंत्री इंद्रदेव प्रसाद, पूर्व विधायक मानिकचंद राय, जिलाध्यक्ष परमात्मा राम, लीलावती गिरि, कृष्णा देवी, डब्ल्यू खान, रेनु सिंह, जिला प्रवक्ता उमेश कुमार, ओसिहर यादव, नंदजी राम, अजय चौहान, ओमप्रकाश यादव, फजलुद्दीन अहमद, परवेज आलम, सारिक इमाम, हरेंद्र पटेल, प्रमोद कुमार, सुरेंद्र पांडेय, प्रमोद कुमार, विजय जायसवाल,प्रिंस उपाध्याय, अफजल इकबाल सना, अजय कुमार गुड्डू, रिजवान अहमद, कमलेश बैठा, राजकिशोर यादव,धनंजय कुशवाहा, सत्येंद्र मिश्रा, धर्मनाथ राय, रामदेव राम सहित कई लोग शामिल थे। ​[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026