Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

बाइक साइड करने को लेकर युवक को पीटा

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के नगर थाना क्षेत्र के शेख मोहल्ला के गड़हा में मंगलवार को बाइक साइड करने के विवाद में एक युवक को दूसरे पक्ष के कुछ लोगों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आनन फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पतताल में भर्ती कराया गया जहां उसका प्राथमिकी उपचार किया गया। घायल को चेहरा में और अंदरुनी चोटें लगी हैं। इधर घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना के पुलिस पदाधिकारी सदर अस्पताल पहुंचे और घायल के फर्द बयान पर प्राथमिकी की कार्रवाई शुरू कर दी। घायल युवक शेख समीउल्लाह बताया जाता है। इधर घटना के बाद गड़हा और कुरैशी मोहल्ला में तनाव है। वहीं पुलिस ने मोहल्ले में पहुंच कर मामले की जांच के लिए कुछ लोगों से पूछताछ भी की। मामले में घायल के परिजनों ने बताया कि घायल शेख समीउल्लह ने नगर पुलिस को दिए अपना फर्द बयान में कहा है कि मंगलवार को मेरे चचेरा भाई मो.फारुक अली से बाइक साइड करने को लेकर कुरैशी मोहल्ला के कुछ युवकों से बकझक हो गई। इसी बीच मैं नमाज अदा करने ग्यारहवीं मस्जिद जा रहा था तभी पहले से घात लगाए कुरैशी मोहल्ला के मोटू कुरैशी, असलम कुरैशी, क्यामु कुरैशी समेत 40-50 अज्ञात लोगों ने घेर कर गाली गलौज करते हुए पिटाई शुरू कर दी और उक्त सभी लोग मुझे पकड़ कर हत्या करने की नीयत से बुचड़खाना की तरफ ले जाने लगे। बाद में कुछ लोगों के बीच बचाव करने पर मामला शांत हुआ। इधर घटना को अंजाम देने वाले सभी आरोपित घर छोड़कर फरार हैं। इस बाबत नगर थाने में पदस्थापित अवर निरीक्षक मो. शाहिद ने बताया कि घायल शेख समीउल्लाह के फर्द बयान के आधार पर एक नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। कांड के नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। उन्होंने कहा कि मोहल्ले के दो गुटों में तनाव की दृष्टि से दोनों पक्षों पर निरोधात्मक कार्रवाई की भी प्रक्रिया चल रही है।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026