Categories: पटना

चारा घोटाला में सजायाफ्ता आरके राणा का निधन, दिल्ली AIIMS में ली अंतिम सांस

पटना: चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता डॉ. आर के राणा का दिल्ली एम्स में बुधवार को निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि उनका मल्टीपल आर्गन फेल होने की वजह से मौत हुई है। मंगलवार को उन्हें रिम्स से बेहतर इलाज के लिए दिल्ली स्थित एम्स भेजा गया था। उनके अधिवक्ता देवर्षि मंडल ने उनके निधन की खबर की पुष्टि की है। बता दें कि पिछले महीने डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने डॉ आर के राणा को 5 साल की जेल व 60 लाख जुर्माने की सजा सुनाई थी।

बता दें की आरके राणा बिहार के खगड़िया लोक सभा क्षेत्र से सांसद रह चुके हैं। चारा घोटाला मामले में सजा मिलने के बाद वे रांची के होटवार जेल में बंद थे। जेल में तबीयत खराब होने के बाद बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार के सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी में उनका इलाज किया जा रहा था। जिन्हें बाद में दिल्ली के एम्स में भर्ती किया गया था। बता दें कि आर के राणा को भी चारा घोटाला के डोरंडा ट्रेजरी केस में कोर्ट ने 5 साल की सजा सुनाई है।

डोरंडा ट्रेजरी से चारा खरीद के नाम पर हुए 139.35 करोड़ के अवैध निकासी मामले में 170 आरोपियों में से लालू प्रसाद, आरके राणा, ध्रुव भगत, जगदीश शर्मा सहित 99 आरोपी वर्तमान समय में ट्रायल फेस कर रहे थे। सीबीआई कोर्ट ने 15 फरवरी को डोरंडा ट्रेजरी से जुड़े केस में ट्रायल फेस कर रहे 99 अभियुक्तों में से 24 आरोपियों को बरी कर दिया। वहीं 34 दोषी पाए गए अभियुक्तों को तीन-तीन वर्ष की सजा सुनाई। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव सहित आरके राणा को इस केस में 5-5 साल की सजा सुनाई गई है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024