गुठनी: भलुई गांव में किशोरी की गला घोंट हत्या, पुलिस ने उसके पिता को किया गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के भलुई गांव में बुधवार दोपहर एक किशोरी की गला घोंट कर हत्या कर दी गयी है.घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुची गुठनी पुलिस ने हत्या की शिकारी किशोरी के पिता को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है.घटना के संबंध में बताया जाता है कि बुधवार दोपहर भलुई गांव निवासी विनोद गोंड की पुत्री श्वेता कुमारी (14 वर्ष) का शव उसके घर मे मिला और गांव मे हलचल मच गया.इसकी सूचना ग्रामीणों ने थानाध्यक्ष को दी.सूचना पाकर मौके पहुचे थानाध्यक्ष अभिमन्यु कुमार सिंह व एसआई ललन सिंह ने शव को अपने कब्जे लेते हुये किशोरी के पिता विनोद गोंड को गिरफ्तार कर थाने लाया.कुछ ग्रामीणों के अनुसार किशोरी की हत्या उसका पिता विनोद गोंड ने ही किया है हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नही हो रही है.

थानाध्यक्ष अभिमन्यु कुमार ने बताया किशोरी की गला घोंट कर हत्या किया गया है उसके गले मे गंभीर चोट के निशान विद्यमान है और मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने कहा कि इसकी हत्या विनोद गोंड ने ही किया है ऐसी स्थिति में विनोद गोंड को पूछताछ के लिये हिरासत में लिया गया है.थानाध्यक्ष के अनुसार ग्रामीणों के व्यान में विरोधाभास है इसलिये इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और असली हत्यारा कौन है साक्ष्य एकत्र किया जा रहा है.पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम हेतु सीवान सदर भेज दिया.हत्या की शिकार श्वेता की माता तिलेसरी देवी की वर्षों पहले मौत हो चुकी है और उसके भाई लखेन्द्र गोंड की गला घोंट कर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा पूर्व में किया जा चुका है.इस घटना से क्षेत्र का माहौल फिर गरमा गया है और घटना के संबंध में तरह तरह की चर्चाये शुरू हो गयी है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026