Tarwara Hindi News

तरवारा में सड़क दुर्घटना पटना से आ रही कार ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई

कार में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल

परवेज अख्तर/सिवान :- बसंतपुर सिवान मुख्यमार्ग के कर्णपुरा मोड़ स्थित ब्रह्मस्थान के समीप शुक्रवार की देर रात सड़क दुर्घटना में पटना से आ रही आईटेन कार ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई गयी।कार में सवार दो महिला समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक अंधेरे का फायदा उठाते हुए ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। घटना के बाद कार में सवार लोगों के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के कार के पास पहुंच गए। लोगों के प्रयास के बाद घायलों को कार से बाहर निकाला गया।

हादसे के बाद थोड़ी देर के लिए सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लगने से जाम लग गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों के सहयोग से घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने दो लोगों की स्थिति गंभीर देखते हुए इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया। इसके बाद पुलिस ने दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कार को जप्तकर थाने लाया गया। इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि घायलों में सभी मैरवा के रहने वाले हैं। हसनपुरा के नेसार अहमद ने पूछताछ के क्रम में बताया कि अपने ससुराल मैरवा से अपने साले को लेकर महावीर आरोग्य संस्थान में इलाज करवाने गया था।

पटना से लौटने के दौरान कार तेज रफ्तार में होने के कारण चालक का नियंत्रण बिगड़ गया। इसके बाद कार ट्रैक्टर की ट्रॉली के पिछले हिस्से में टकरा गयी। जिसमें मैरवा के नेसार अहमद करुण अली आबिद हुसैन कमला खातून व कमरुलाह निशा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि लोगों के अथक प्रयास के बाद घायलों को कार से बाहर निकाला गया। कार में सवार सभी लोग पटना से इलाज कराने के बाद मैरवा अपने घर वापस आ रहे थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026