परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के लौवान के एक युवक के साथ हुई चाकूबाजी की घटना ने नया मोड़ ले लिया है. थाना क्षेत्र के लौवान गांव के श्रद्धानंद मांझी के पुत्र अनिल कुमार के खिलाफ एक युवती ने महिला थाना, सीवान में दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला दर्ज कराया है. इसके पूर्व गत मई माह में अनिल कुमार ने चाकू से हमला कर जान से मारने के प्रयास करने का मामला बड़हरिया थाना में दर्ज कराया था।
अब एक युवती ने महिला थाने में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि श्रद्धानंद मांझी का पुत्र अनिल कुमार 23 मई की रात साढ़े नौ बजे बाउंड्री फांदकर घर में घुस गया था व जबरदस्ती का प्रयास किया था। युवती के शोरगुल करने पर परिजनों के आने के बाद दुष्कर्म का प्रयास में लगा अनिल कुमार भाग निकला. मामले में पुलिस ने महिला थाना कांड संख्या-23/20 के तहत भादवि की धारा-345, 323, 354(बी), 504 ,506 के तहतमामला दर्ज कर लिया है.पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…