Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सड़क हादसे में दो की मौत के मामले में गाड़ी जब्त

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के सिवान- छपरा मुख्य मार्ग के एनएच 85 पर ढोलकिया पुल के समीप दो जून को हुई सड़क दुर्घटना में फरार हाइवा ट्रक को दारौंदा पुलिस ने मंगलवार को बरामद कर लिया। इस सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई थी, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क दुर्घटना के बाद फरार हाइवा ट्रक आरजे 09 जीबी 7772 को पुलिस ने जब्त कर लिया। बताते चलें कि गत 2 जून को एक कार में सवार होकर छपरा से सिवान के पचरुखी थानाध्यक्ष अमित कुमार से मिलने जा रहे तभी दारौंदा के बगौरा गांव के समीप ढोलकिया पुल के समीप बगौरा गांव के तरफ से जा रहे ट्रक ने कार में जबर्दस्त टक्कर मार दी, जिसे कार खाई में जा गिरी थी, जिसमें सवार छपरा जिला के मढ़ौरा थाना क्षेत्र के शारदा राय के टोला निवासी रामाधार सिंह उर्फ गार्जियन सिंह (58) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी, जबकि बनियापुर थाना क्षेत्र के नदौवा निवासी धीरज शर्मा उर्फ शेखर शर्मा (30) की मौत अस्पताल में हो गई तथा छपरा टाउन के सब इस्पेक्टर नवीन कुमार राय, पूर्व विधायक रामप्रवेश यादव के पुत्र प्रिंस राय, छपरा के महमूद चौक निवासी डॉ. वशिष्ठ नारायण यादव के पुत्र कौशल कुमार यादव घायल हो गए थे। पुलिस ने घायल के फर्दबयान पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026