परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के हरपुर गांव में सोमवार को एक विवाहिता की हत्या दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने कर दी। इस मामले में मृतका के पिता दारौंदा थाना क्षेत्र के बगौरा निवासी रामाजी यादव ने थाने में अपनी पुत्री की हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है जिसमें मृतक के पति हरपुर गांव निवासी रवींद्र राउत,ससुर रामाजी यादव, सास राजमति देवी, चाची कांति देवी,देवर मृत्युंजय यादव तथा एक अन्य देवर को नामजद किया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि दारौंदा थाना क्षेत्र के बगौरा निवासी रामाजी यादव अपनी पुत्री की शादी 2015 में गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के हरपुर निवासी रामाजी यादव के पुत्र रवींद्र राउत के साथ की थी। उसका पति विदेश में रहता है। शादी के बाद और दहेज के लिए उसे प्रताड़ित किया जाता था। इसी बीच ससुराल वालों ने उसे जान से मार डाला। घटना के बाद सभी आरोपित फरार हैं।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…