Categories: छपरा

लूट: छपरा में नशाखुरानी के 5 सदस्य गिरफ्तार, ट्रेन में पहले करते थे दोस्ती, फिर नशा खिलाते थे

  • 31 मोबाइल और दो लैपटॉप बरामद
  • छपरा में जहरखुरानी के 5 सदस्य गिरफ्तार
  • गिरफ्तार कई नशाखुरानीयों में सिवान के है शामिल

✍️…परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
छपरा में रेल पुलिस ने अंतरराज्यीय लूट गिरोह का पर्दाफाश किया है। जीआरपी और आपीएफ ने नशाखुरानी लूट गिरोह के सरगना सहित पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। लूटकांड में गिरफ्तार बदमाश यात्रियों को नशा खिलाकर लूटते थे। गिरफ्तार नशा खुरानी गिरोह के सदस्यों की निशानदेही पर दर्जनों मोबाइल, लैपटॉप और नशे की गोली बरामद हुई है। गिरफ्तार गिरोह मुख्यतः बिहार और उत्तरप्रदेश में रेल यात्रियों को नशा खिला लूटपाट करते थे।

विश्वास में लेकर खाने में मिला देते थे नशा

छपरा जंक्शन पर प्रेस वार्ता कर राजकीय रेल डीएसपी शाहकार खान ने बताया कि गिरोह में बेतिया ,गोपालगंज, सीवान और सारण जिला के बदमाश शामिल हैं। जो रेलयात्रियों को विश्वास में लेकर उन्हें झांसा देकर खाने-पीने के सामान में नशे की गोली मिलाकर खिला देते थे। नशीली दवा के असर के तुरंत बाद जब यात्री बेहोशी हो जाता था। तब उसका सामान लेकर फरार हो जाते थे। इस गिरोह की निशानदेही पर कुल 31 मोबाइल दो लैपटॉप बरामद किए गए है। जो रेल यात्रियों से लूटे गए है।

ऑटो और सवारी गाड़ी के ड्राइवर भी करते थे लूट में मदद

डीएसपी शाहकार खान ने कहा नशाखुरानी गिरोह के छपरा कचहरी स्टेशन पर होने की सूचना मिली थी। इसके बाद स्टेशन को घेर कर उन्हें चिन्हित करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। गिरोह मुख्यतः त्योहार मनाने के लिए दूसरे राज्यों से लौट रहे यात्रियों को निशाना बनाते थे। गिरफ्तार लुटेरों के अनुसार उनका सहयोग ऑटो और सवारी गाड़ियों के ड्राइवर भी करते थे। देर रात या अकेले अंजान यात्री की भनक लगते ही चालकों द्वारा लूट गिरोह के सदस्यों को सूचित किया जाता था। गिरफ्तार लोगों के निशानदेही पर ऑटो चालकों को भी चिन्हित कर गिरफ्तार किया जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026