छपरा: जिले के मशरक थाना क्षेत्र के वेन छपरा गांव में उत्क्रमित मध्य विद्यालय के समीप पुतुल ठाकुर का मकान निर्माण हो रहे मकान का सेंटिंग खोलने के दौरान बगल से गुजर रहे उच्च क्षमता वाली विद्युत तार के संपर्क में आने से दो मजदूर बुरी तरह झुलस गए ।दोनों मजदूर को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया जंहा इलाज के दौरान घायल की पहचान सेरुकहा गांव निवाशी स्वर्गीय चंद्रमा राय का 35 वर्षीय पुत्र अनिल यादव और खैरणपुर गांव निवाशी तपेस्वर महतो का 30 वर्षीय पुत्र बिकास कुमार उर्फ तिलक कुमार के रूप में हुई।डयूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ.आशिक इकबाल ने प्राथमिक उपचार किया।
स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए दोनों घायल को छपरा रेफर कर दिया। सदर अस्पताल छपरा जाने के दौरान रास्ते मे खैरणपुर गांव निवाशी तपेस्वर महतो का पुत्र बिकास कुमार उर्फ तिलक कुमार की मौत हो गई।मौत के उपरांत वापस मशरक थाना लाया गया जहाँ थाना द्वारा कागजी प्रकिया करते हुए पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेजा गया। घायल के परिजनों ने बताया कि वेन छपरा गांव में मकान के दूसरे ताला के निर्माण के बाद सेंटिंग खोला जा रहा था वही पर दोनों मजदूर काम करने गए थे मजदूर का बिजली के तार से संपर्क हो गया जिसे दोनों घायल हो गए ।छपरा जाने के क्रम में रास्ते मे बिकास की मौत हो गई.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…