परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के टेककनिया गांव में गुरुवार की शाम इंस्पेक्टर के घर में ताला तोड़ चोरी का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार टेकनिया गांव निवासी सीआईडी इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत आशुतोष मिश्र व इनके चाचा के घर का ताला तोड़ चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। ग्रामीणों ने बताया शुक्रवार की दोपहर 3 बजे दो लोग घर के बगल से जा रहे थे। उनलोगों ने घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ देखा। इसकी सूचना आसपास के लोगों व ग्रामीणों को दी।
इसकी जानकारी गृहस्वामी को फोन पर दी गयी। ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घर के अंदर जाकर मामले की जांच की। इस दौरान दोनों घरों के आधा दर्जन कमरों का ताला टूटा हुआ था। घर के अंदर अलमीरा, बक्शा व पलंग के सारे सामान बिखरे पड़े हैं। पुलिस ने घर से जेवर के खाली डिब्बे को बरामद किया। मिली जानकारी के सीआईडी इंस्पेक्टर ने बताया कि लाखों के जेवर व नगदी की चोरी हुई है। हालांकि उनलोगों के आने के बाद ही सही जानकारी मिल पाएगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…