परवेज अख्तर/सिवान : जिले के महादेवा ओपी क्षेत्र के डॉक्टर्स कॉलोनी स्थित शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक कुमार सिंह के बंद मकान में अज्ञात चोरों ने रविवार की रात हाथ साफ कर लाखों की संपत्ति की चोरी कर ली। चिकित्सक जब सोमवार की शाम अपने आवास पहुंचे तो घर का हाल देख पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही महादेवा ओपी के पुलिस पदाधिकारियों ने मामले में जांच शुरू की और दो चोरों को चोरी के सामानों के साथ गिरफ्तार कर लिया। बताया जाता हैं चिकित्सक पूरे परिवार के साथ घर को बंद कर कहीं गए हुए थे तभी पीछे से दरवाजा को तोड़ चोर घर में प्रवेश कर और चोरी की घटना को अंजाम दिया। डॉक्टर ने घर में लगे सीसी कैमरे को देखकर चोरों की पहचान की। इसी बीच मंगलवार को चोर चिकित्सक के घर के नीचे स्थित क्लीनिक समीप नारियल की बिक्री करने पहुंचा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…