Siwan News

बड़हरिया में नकाबपोश तीन अपराधियों ने की फायरिंग

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के बड़हरिया-गोपलगंज मुख्य मार्ग स्थित शेखपुरा बाजार में बुधवार की दोपहर एक चिकित्सक के क्लीनिक पर तीन नकाबपोश अपराधियों ने देसी कट्टा से हवाई फायरिंग कर दहशत फैला दी। अपराधियों ने चिकित्सक से 15 लाख रुपए की रंगदारी की मांग की है और तीन दिन में राशि नहीं देने पर हत्या कर देने की धमकी दी। अपराधियों ने अपने को जेल में बंद सावना निवासी सद्दाम हुसैन के गैंग का सदस्य बताया है। इस संबंध में चिकित्सक योगापुर निवासी डॉ. योगेंद्र प्रसाद ने बुधवार को थाने में आवेदन देकर अज्ञात के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि चिकित्सक के आवेदन पर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। अपराधियों की पहचान कर शीघ्र ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी। बताया जाता है कि डॉ. योगेंद्र प्रसाद बुधवार को करीब एक बजे अपने क्लीनिक पर बैठे थे, तभी उनके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से फोन आया और फोन करने वाले ने खुद को जेल में बंद सद्दाम के गैंग का सदस्य बताते हुए चिकित्सक से 15 लाख रुपए तीन दिन के अंदर देने को कहा, रुपए नहीं देने पर हत्या करने की धमकी भी दी। थोड़ी देर के बाद उनकी क्लीनिक के बाहर अज्ञात तीन नकाबपोश अपराधी बिना नंबर की बाइक से आए और हवाई फायरिंग करने लगे। गोली की आवाज सुनकर अफरातफरी मच गई। फायरिंग की घटना के कुछ देर बाद पुनः डॉ. योगेंद्र प्रसाद के मोबाइल पर फोन आया कि अब यहीं गोली शरीर पर चलेगी। 15 लाख रुपया तीन दिन के अंदर जल्दी से दे दो। इस संबंध में उन्होंने थाने में अज्ञात के विरुद्ध आवेदन दिया है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल कायम है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026