Categories: पटना

भागलपुर-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में लूट…..विरोध करने पर युवक को मारी गोली

भागलपुर में अपराधी ने इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन में लूट की वारदात को अंजाम दिया है. हथियार से लैस अपराधी ने ट्रेन में घुसकर यात्री से लूटपाट की. वही एक शख्स द्वारा लूटपाट का विरोध करना उसे महँगा पड़ गया. अपराधियो ने उसे गोली मारकर घायल कर दिया है.घायल युवक की पहचान भागलपुर जिला के शिवपुरी निवासी ऋतिक कुमार के रूप में हुई है.वही इस हादसे के बाद यात्रियों में दहशत का माहौल बना गया।

बता दे कि-घायल युवक इंटरसिटी से अपने भाई रवि कुमार का वेरिफिकेशन कराने जमुई इंजीनियरिंग कॉलेज जा रहा था. लेकिन ट्रैन में एक अपराधी ने ऋतिक कुमार से मोबाइल छीनने का प्रयास किया. जहां अपराधी और घायल युवक ऋतिक कुमार के बीच हाथापाई हुई. जिसके बाद अपराधी ने युवक के पेट मे गोली मारकर घायल कर दिया और मोबाइल लेकर फरार हो गया. वहीं घटना के बाद ट्रैन में बैठे यात्री व रेल पुलिस ने युवक को इलाज के लिए जवाहरलाल लाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल लाया।

घायल ऋतिक कुमार के परिजनों ने मायागंज अस्पताल के डॉक्टरों पर आरोप लगाते हुए कहा कि-करीब 2-3 घण्टा के बीत जाने के बाद भी घायल ऋतिक कुमार का इलाज शुरू नहीं किया गया था, वही परिजनों ने उसके पेट मे गोली फंसे होने की भी बात कही।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024