पटना: नालंदा में बेलगाम अपराधियों ने एक भाजपा नेता को गोली मार दी। हिलसा थाना क्षेत्र में घटित इस घटना में बुरी तरह घायल भाजपा नेता को उपचार के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया है. घायल नेता की पहचान संजय सागर के रूप में हुई है. उन पर गुरुवार सुबह गोलियां बरसाई गई जिसमें वे घायल हो गए। इधर गोली मारने की घटना के बाद एक युवक पिस्टल लिए थाने पहुंच गया। उसने बताया कि उसी ने भाजपा नेता को गोली मारी है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ में जुटी है। आरोपित युवक हिलसा शहर के दुर्गा स्थान निवासी सुरेश प्रसाद का पुत्र अरविंद कुमार है।
संजय हिलसा के रहने वाले हैं. उनकी उम्र करीब 40 साल है. पिछले कई वर्षों से वे भाजपा के लिए इस क्षेत्र में काम करते रहे हैं. संजय को किन कारणों से गोली मारी गई है, पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है. वहीं इस घटना के बाद से पूरे इलाके में कई तरह की बातें की जा रही है. खासकर नेताओं पर आए दिन हो रहे हमले ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है. हिलसा में वरुण कल चौराहा के समीप दारू डिपो के पास से भाजपा कला एवं संस्कृति प्रकोष्ठ के जिला संयोजक संजय सागर को बदमाशों ने गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया.
ग्रामीणों के सहयोग से उन्हें इलाज के लिए हिलसा अनुमंडलीय अस्पताल में लाकर भर्ती कराया जहां चिंताजनक स्थिति देखते हुए डॉक्टर ने पटना PMCH रेफर कर दिया है. फिलहाल इस घटना के बाद पूरे हिलसा बाजार में आप अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है. वहीं पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी है। इस घटना ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले में कानून व्यवस्था की स्थिति सवाल खड़ा कर दिया है. बिहार में इन दिनों कई मुखिया सहित निर्वाचित लोगों को गोली मारी गई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…