परवेज़ अख्तर/सिवान :- जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र दारोगा प्रसाद राय कॉलेज प्रांगण स्थित आवासीय भवन से बुधवार को चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया।चोरों ने कॉलेज में व्याख्याता के पद पर कार्यरत जयप्रकाश यादव के आवास में रखे सारे सामान की चोरी की है। उन्होंने गुरुवार को बताया कि दीपावली एवं छठ पर्व की छूट्टी में अपने घर उत्तर प्रदेश के चला गया था। जब बुधवार की शाम पांच बजे अन्य कॉलेज कर्मी अपने कॉलेज आवास पर आये तो पता चला कि प्रथम तल पर ग्रिल तोड़कर सभी रूम का ताला तोड़ा गया है। जिसमें मेरे भी कमरे का ताला टूटा था। इसकी सूचना मुझे मिली तो मैं रात में ही यहां पहुंचा और कमरे के अंदर जाकर देखा तो मेरे किचन से एक खाना पकाने वाला गैस सिलिंडर, एक एलईडी टीवी, एक इंवर्टर व बैट्री सहित अन्य सामान गायब थे। पीड़ित ने स्थानीय थाना में अज्ञात के खिलाफ चोरी का आवेदन दिया है। मामले में थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि कॉलेज से कुछ लोग आए थे और चोरी का आवेदन दिए है। जांच को गश्त पार्टी को भेजा दिया गया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…