परवेज़ अख्तर/सिवान :- गुरुवार की सुबह एक कार्यक्रम में न्यूज की कवरेज करने गए एक निजी चैनल के पत्रकार की बाइक चोरी हो गई। नया किला निवासी सेराज आलम ने बताया कि गुरुवार की सुबह लॉयंस क्लब द्वारा आयोजित डॉ. एहतेशाम अहमद के क्लीनिक मे मधुमेह पखवाड़ा की न्यूज कवरेज करने गया था जैसे ही वह अंदर गया थोड़ी देर में बाइक की चोरी हो गई। वहीं दूसरा चोरी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सदर ब्लाक के सामने श्रीनगर वार्ड नंबर एक से हुई। नौतन थाना क्षेत्र के अंगौता निवासी मनीष कुमार प्रसाद ने बताया कि श्रीनगर वार्ड नंबर एक में रामा शंकर गुप्ता के मकान में किराये पर रहता हूं और एक शिक्षक हूं। शनिवार की संध्या करीब सात बजे अपने मकान के नीचे बाइक को लगाया था, कुछ देर बाद आकर देखा तो बाइक गायब थी। मुफस्सिल थाना में बाइक चोरी का मामला दर्ज कराया गया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…