पटना: सीतामढ़ी में डकैती का सिलसिला जारी है। लगातार दूसरे दिन भी डकैती की घटना हुयी। जिले का सिमावर्ती क्षेत्र हो या फिर जिला मुख्यालय के थाना क्षेत्र, हर जगह अपराधी बेखौफ हो गये हैं। ताजा मामले में डकैतों ने जन वितरण प्रणाली के दुकानदार के घर में भीषण डकैती की है। घटना के दौरान अपराधियों ने परिजनों को बंधक बनाकर मारपीट भी की है। वहीं पुलिस को अभी तक डकैतों को पकड़ने में सफलता हासिल नहीं हुई है। जबकि डकैती की घटना का सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस के सामने आ चुकी है। बीती रात डकैतों ने बाजपट्टी थाना क्षेत्र के रतवारा पंचायत के भासेपुर गांव में डकैती घटना को अंजाम दिया।
एक दर्जन हथियारबंद डकैतों ने जन वितरण प्रणाली की दुकान चलाने वाले जितेंद्र कुमार सिंह और उनके परिजनों को बंधक बनाकर करीब आठ लाख के आभूषण समेत नकदी लूट ली। वहीं घटना के दौरान अपराधियों ने परिजनों के साथ जमकर मारपीट भी की। अपराधियों ने घरवालों को धमकी देते हुए कहा कि इसकी खबर अगर पुलिस को दी तो अंजाम अच्छा नहीं होगा। घटना की जानकारी मिलते ही बाजपट्टी थानाध्यक्ष अमिता सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचीं और मामले की छानबीन में जुट गयीं। एसडीपीओ ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली है।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…