Categories: पटना

कोरोना पर IIT का का दावा….जनवरी में आ सकती है तीसरी लहर….

पटना: कोरोना के सबसे संक्रामक वेरिएंट ओमिक्रॉन से पूरे देश के सामने खतरा बढ़ गया है। रिसर्चर्स की माने, तो ओमिक्रोन देश में तीसरी लहर का कारण बन सकता है। इस सिलसिले में आईआईटी कानपुर की एक बेहद महत्वपूर्ण और डराने वाली रिपोर्ट सामने आई है। अब तक देश में ओमिक्रॉन की एंट्री और कोरोना के लगातार बढ़ते मामले पर आधारित अपनी स्टडी में आईआईटी कानपुर के रिसर्चर्स ने दावा किया है कि देश में कोरोना की तीसरी लहर जनवरी तक शुरू हो सकती है और फरवरी में डेढ़ लाख रोजाना केस के साथ महामारी पीक पर पहुंच सकता है। ये रिपोर्ट उस आशंका को बल दे रही है, जिसमें देश में तीसरी लहर का खतरा तमाम एक्सपर्ट्स जता रहे थे।

देश में अभी ओमिक्रॉन के तो सिर्फ 4 ही मरीज मिले हैं , लेकिन इसके फैलने का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। पिछले कुछ दिनों में देश के 6 राज्यों में कोरोना के केस दोगुने से भी ज्यादा हो गए हैं इसे देखते हुए केन्द्र सरकार ने सभी 6 राज्यों को अलर्ट लेटर भेजा है। तीसरी लहर के लिए तीसरी बड़ी वजह विदेशों से आ रहे यात्री हो सकते हैं इनमें से भी वो, जो एयरपोर्ट पर उतरने के बाद अपने सारे कॉन्टैक्ट बंद कर रहे हैं। अब तक पांच राज्यों में विदेश से आए 586 यात्री लापता बताए जा रहे हैं इसे देखते हुए देश भर में एयरपोर्ट्स पर निगरानी और टेस्टिंग काउंटर बढ़ा दिए गए हैं।

इसके तीन बड़े फैक्टर हैं, जो बेहद डराने वाले हैं। पहला- आईआईटी कानपुर जैसे जाने-माने इंस्टीट्यूट की रिपोर्ट, दूसरा- त्योहारी सीजन के बाद देश के हर राज्य में बढ़ रहे कोरोना केस, खासकर 6 राज्यों में दोगुने से ज्यादा मिल रहे मरीज और तीसरा है- ओमिक्रॉन की दस्तक। देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के लिहाज से 6 राज्य खतरा बन सकते हैं, उन्हें केन्द्र सरकार ने चिट्ठी लिखी है। कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, ओडिशा, मिजोरम और जम्मू कश्मीर को चिट्ठी लिखी गई है। ओमीक्रॉन वे‍रिएंट के बढ़ते खतरे को देखते हुए सरकार ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अलर्ट किया है। उन्‍हें सलाह दी गई है कि वो अंतरराष्ट्रीय यात्रियों पर कड़ी नजर रखें। उभरते हॉटस्पॉट की कड़ी निगरानी करें और संक्रमित लोगों के संपर्क में आए लोगों का तुरंत पता लगाकर उन्हें आइसोलेट करें। इसके अलावा सभी संक्रमित नमूनों को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजने, मामलों की तुरंत पहचान करने और स्वास्थ्य ढांचे की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए भी कहा गया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026