Siwan News

डकैतों ने परिजनों को बंधक बना दो लाख से अधिक की संपत्ति लूटी

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के दरौली थाना क्षेत्र के बेलसुई गांव के नहर स्थित सुरेंद्र शर्मा के घर में शनिवार की रात्रि करीब आठ से दस की संख्या में आए हथियार बंद डकैतों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया। डकैतों ने घर के सभी सदस्यों को बंधक बना कर नकद, कपड़ा, जेवर समेत दो लाख से अधिक की संपत्ति लूट ली। विरोध करने पर परिजनों की पिटाई की। घरवालों का कहना था कि सभी लुटेरे की उम्र करीब 20 से 25 वर्ष के बीच थी। सभी के हाथ में हथियार थे। इस मामले में रविवार को सुरेंद्र शर्मा के पुत्र मोहित शर्मा ने अज्ञात के विरुद्ध थाने में आवेदन दिया है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की रात्रि करीब साढ़े दस बजे आठ-दस की संख्या में युवक घर के पीछे का चारदीवारी फांदकर आंगन में प्रवेश कर गए। घर में सो रहे एक छह वर्षीय बच्चा को कब्जा में ले घर के सभी सदस्य को धमकाते हुए कहा कि शोर मचाने पर बच्चे को जान से मार देंगे। इसके बाद घर के सभी सदस्यों के हाथ पैर को रस्सी से बांध दिया और मुंह पर टेप चिपका कर घर में दो घंटे तक लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। डकैतों ने सभी घरों के बक्सा, अलमीरा तोड़ कपड़ा, मंगलसूत्र, सोने की चेन, कान की बाली एवं अन्य गहना एवं नकदी, सर्टिफिकेट सहित लगभग दो लाख रुपये से अधिक की संपत्ति लूट लिए। जाते समय घर से करीब छह मोबाइल भी लेकर गए। इसके बाद कब्जे में लिए बच्चे को अपने साथ डकैत करीब आधा किलोमीटर दूर ले जाकर एक खेत में छोड़ कर फरार हो गए। उसके बाद रात्रि में ही पुलिस पहुंच मामले की छानबीन की। पुलिस के आने की सूचना पर फिर से सभी लुटेरे सुबह चार बजे सुरेंद्र शर्मा के घर पहुंचे और धमकी दी कि पुलिस को लूटपाट की घटना की जानकारी देने पर जान से मार दिया जाएगा। इससे घर के सभी सदस्य कोई बड़ी अनहोनी को ले भय एवं दहशत में हैं।

दो साल पहले भी इसी घर में हुई थी चोरी

दरौली थाना क्षेत्र के बेलसुई गांव नहर स्थित सुरेंद्र शर्मा के घर मे दो वर्ष पहले भी चोरों द्वारा चोरी की घटना का अंजाम दिया गया था। उस समय चोरों द्वारा कुकिंग सिलेंडर, दो बोरा धान एवं सिलाई मशीन चोरी कर ली गई थी, हालांकि उस समय हुई चोरी को घरवालों द्वारा बहुत ध्यान नहीं दिया गया, जिसका खामियाजा शनिवार को बड़े पैमाने पर भुगतना पड़ा।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024