परवेज अख्तर/सिवान : जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के टारी बाजार एवं हरनाथपुर गांव से शनिवार की रात स्थानीय पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में शराब बरामद किया। साथ ही दो धंधेबाजों को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि छापेमारी के दौरान 1956 पीस अंग्रेजी शराब बरामद की गई है, जिसमें हरनाथपुर निवासी वीशु सिंह के यहां से 180 एमएल का 856 पीस तथा टारी निवासी बबलू सिंह के यहां से 180 एमएल तथा 750 एमएल का 11 सौ पीस शराब बरामद की गई। छापेमारी का नेतृत्व सअनि धनेजर यादव एवं कमरुद्दीन खान कर रहे थे। पुलिस ने हरनाथपुर निवासी विशु प्रताप सिंह को उसी के घर से तथा टारी बाजार निवासी बबलू सिंह के घर से निखती कला निवासी रतन कुमार साह को गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि बबलू सिंह अंधेरे का फायदा उठा कर भागने में सफल रहा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…