Siwan News

रोहित ने फायरिंग व कल्चर में बिखेरा जलवा

प्रवेज़ अख्तर/सिवान- “कौन कहता है आसमां में सुराग नही होते , अरे एक पत्थर को तबियत से उछालो यारो”उक्त पंक्ति को चरितार्थ कर रहे है, जिले के महाराजगंज प्रखंड के जी.बी नगर थाना क्षेत्र के रोहित कुमार तिवारी। बता दें कि दो बिहार  बटालियन एनसीसी ग्रुप मुजफ्फरपुर के तरफ से मुजफ्फरपुर मुख्यालय के एल. एस कॉलेज के प्रांगण में चल रहे 10 दिवसीय सी.ए. टी.सी.कैम्प में सिवान जिले के जी.बी.नगर थाना क्षेत्र के माधोपुर गाँव निवासी बिजेन्द्र तिवारी के पुत्र रोहित कुमार तिवारी ने सी.ए. टी. सी कैम्प  में फायरिंग व कल्चर में जलवा बिखेरते हुए अपने बटालियन में प्रथम स्थान लाकर अपने गाँव  ही नही बल्कि सिवान जिले का नाम रौशन कर दिया है।

किसान के इस बेटे की सफलता पर सबको है गर्व

रोहित के इस सफलता कि सुचना जैसे ही उनके गांव व परिवार वालों को मिली सब ख़ुशी से झूम उठे। गांव से लेकर शहर तक सभी अपने इस लाल के सफलता पर फुले नही समा रहे है। ग्रामीणों व घरवालों का कहना है कि रोहित के इस करतब से हमलोगों का नाम समूचे राज्य में गौरवान्वित हुआ है। सब बच्चे पढ़े व कुछ अलग करें तब सबका विकास सम्भव हो सकेगा। कठिन परिश्रम व सच्चे लग्न से मनुष्य कुछ भी कर सकता है। बता दें कि रोहित ने सबसे अच्छा प्रदर्शन फायरिंग में किया उसने  0.22 डीलक्स राइफल से 25 मीटर तक का निशाना साधा तथा कल्चर में अच्छा गीत गाकर सबको भावुक कर दिया।रोहित के अच्छा प्रदर्शन से पूरे माधोपुर पंचायत में खुशी की लहर है। अपने इस सफलता का श्रेय रोहित ने अपने माता संध्या देवी व पिता बिजेन्द्र तिवारी को दी है। रोहित ने बताया कि आगे चलकर मैं कठिन परिश्रम कर देश की सेवा के लिए फौज के अच्छे पद पर जाने के लिए प्रयास करूँगा। रोहित के पिता एक किसान है, जबकि माता अपने घर का काम करती है। रोहित अपने भाई व बहनों में तीसरा नंबर का पुत्र है।ग्रामीण बताते है कि रोहित शुरू से ही मेघावी छात्र के साथ-साथ स्पोर्ट (खेल-कूद) में रुचि रखता था।ग्रामीणों के बीच इसकी सफलता पर गर्व है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024