Siwan News

तरंग में दिखी नौनिहालों के बीच खिताबी जंग

प्रवेज़ अख्तर/सिवान- जिले जीरादेई प्रखंड में संकुल स्तरीय बिहार सब जूनियर स्पो‌र्ट्स मीट 2017-18 तरंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें संकुल संसाधन केंद्र जीरादेई, नरेंद्रपुर, तितरा व लोहगांजर के अधीनस्थ विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रत्येक संकुल के सीआरसीसी क्रमशः जुनेद अली, राजकिशोर ठाकुर, शमशाद अली व विनोद कुमार निर्णायक भूमिका में दिखे। बतौर कक्षा छः से आठ तक के नौनिहालों ने अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन कर सबको विस्मित कर दिया।

प्रतियोगिता में कुल 13 स्पर्धाएं हुई। बेहतर प्रदर्शन के आधार पर 12 फरवरी को आयोजित होने वाली प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता के लिए बच्चों का चयन किया गया। विदित हो कि सोमवार को प्रखंड के संजलपुर संकुल सहित बलईपुर, विष्णुपुरा, सिंगही व हंसुआ के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेरा था। मौके पर पंकज कुमार विद्यार्थी, सुरेश पांडेय, रीना उपाध्याय, कौशल परवीन, सुधीर कुमार शर्मा , मोहम्मद रब्बान, हरिकांत कुमार, अब्दुल माजीद, मुकुल प्रसाद सहित दर्शक मौजूद थे।

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026