Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

पचरुखी में 35 लाख की जब्त शराब की बोतलों पर चला रोलर

परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के पचरुखी प्रखंड स्थित हिदुस्तान बाटलर्स प्रा.लि. में रविवार को जिलाधिकारी अमित कुमार पांडेय के निर्देश पर उत्पाद अधीक्षक प्रियरंजन तथा मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात अंचल अधिकारी पचरुखी रामानंद सागर की मौजूदगी में जिले के विभिन्न थानों से विभिन्न कांडों में जब्त लगभग दो हजार 342 लीटर शराब की बोतलों पर रोड रोलर चलाकर नष्ट कर दिया गया। विनिष्ट किए गए शराब की बाजार में अनुमानित कीमत 35 लाख रुपए आंकी जा रही है। शराब विनिष्ट के लिए सभी थाने के पदाधिकारी शराब लेकर आए थे।

उत्पाद अधीक्षक प्रियरंजन ने बताया कि आदेश के बाद थानों में जब्त लगभग दो हजार 342 लीटर शराब पर रोलर चलाया गया, जिसकी कीमत लगभग 35 लाख की है। अभी और थानों से शराब आ रही है, उन्हें भी नष्ट किया जाएगा । इसके पूर्व में हजारों लीटर शराब नष्ट किया गया था उस समय भी तकरीबन तीन करोड़ रुपये के शराब की बोतलों पर रोड रोलर चलाया गया था।

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026