Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सिवान में मिले कोरोना के 13 नए मरीज, आंकड़ा हुआ 3920

परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार भले ही कम हुई है लेकिन यह थमा नहीं है। लाख कोशिशों के बावजूद कोरोना की गति में रफ्तार जारी है। इससे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के चेहरे पर चिता की लकीर साफ देखी जा सकती है। रविवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए कोरोना रिपोर्ट में 13 नए पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि की गई है। इसके बाद जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 3920 हो गई है। वहीं अबतक 3600 संक्रमित मरीज इस वैश्विक महामारी से स्वास्थ्य होकर अपने घर लौट गए है। कोरोना संक्रमण से मौत का आंकड़ा 26 तक पहुंच गया है। फिलहाल जिले में कुल 294 एक्टिव मरीज ही बचे हुए हैं।

सिविल सर्जन डा. यदुवंश कुमार शर्मा ने बताया कि रविवार को जिले में विभिन्न जगहों पर विशेष शिविर लगाकर 2159 सैंपल एकत्रित कर उनकी जांच की गई। इसमें ट्रू नेट द्वारा 74 तथा़ रैपिड एंटीजन किट द्वारा 1806 सैंपलों की जांच की गई। जांच के दौरान नौ लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। जबकि 279 सैंपलों को जांच के लिए आरएमआरआइ पटना भेज दिया गया। शारीरिक दूरी का नहीं हो रहा है पालन :कोरोना वायरस को देखते हुए सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं हो रहा है। इससे कोरोना वायरस का संक्रमण खत्म नहीं हो रहा है।

जिला प्रशासन द्वारा लोगों को जागरूक किया जा रहा है, लेकिन लोग कोरोना वायरस से डर नहीं रहे हैं। इस वजह से सड़कों पर भीड़ देखी जा रही है। शहर में अधिकतर लोग बिना मास्क के अभी चल रहे हैं। पुलिस को देखने के बाद लोग पॉकेट से मास्क निकालकर पहन रहे हैं। इससे भी कोरोना वायरस का संक्रमण फैल सकता है। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा दुकानों में भी जांच नहीं की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026