परवेज़ अख्तर/सीवान:
पुलिस लाइन परिसर में सोमवार को जिलाधिकारी अमित पांडे के निर्देश पर उत्पाद अधीक्षक प्रियरंजन तथा मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात सदर सीओ की मौजूदगी में जिले के विभिन्न थानों के लगभग 138 कांडों में जब्त लगभग 8075.630 लीटर शराब की बोतलों पर रोड रोलर चलाकर उन्हें नष्ट कर दिया गया.विनिष्ट किये गये शराब की बाजार में अनुमानित कीमत लगभग एक करोड़ 8 लाख रुपए आंकी जा रही है.
शराब विनिष्ट के लिए नगर थाना, मुफस्सिल थाना,महादेवा ओपी व अन्य थाने के थानाध्यक्ष शराब लेकर आये थे.उत्पाद अधीक्षक प्रियरंजन ने बताया कि आदेश के बाद थानों में जब्त शराब पर रोलर चलाया गया. इसकी कीमत लगभग एक करोड़ 8 लाख की है. इसके पूर्व में हजारों लीटर शराब नष्ट किया गया था उस समय भी तकरीबन 80 लाख रुपये के शराब की बोतलों पर रोड रोलर चलाया गया था. शराब विनिष्टीकरण का कार्य देर रात तक चलता रहा.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…