Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सिवान में ठंड के कारण लोग रहे परेशान, नहीं दिखे सूर्य

परवेज़ अख्तर/सीवान:
दिसंबर माह जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है मौसम का मिजाज और अधिक ठंडा होता जा रहा है .वहीं कोहरा भी अधिक समय तक रह रहा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से आगामी 13 दिसंबर तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है. इसके अनुसार आगामी 13 दिसंबर तक  जिले में कहीं – कहीं आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं.वहीं इस दौरान मौसम शुष्क बना रहेगा .जिससे दिनभर ठंड का एहसास होता रहेगा .वहीं बताया जाता है कि पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 5-7 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से पछुआ हवा चलेगी .जिससे लोगों को ठंड ज्यादा परेशान करेगी .इधर गुरुवार को पूरे दिन घने कोहरे का प्रभाव बना रहा.

वहीं दिनभर सूर्य की गर्मी का एहसास नहीं हुआ .दिन में एक घंटे के लिए सूर्य देव ने दर्शन दिए थे . इसके फिर वह बादलों में छिप गए . इधर गुरुवार को जिले में अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई.ठंड बढ़ने के कारण रिक्शा चालक ,ऑटो चालक और फुटपाथ पर रहने वाले लोगों को काफी परेशानियां हो रही है.इधर नगर परिषद द्वारा भी ठंढ़ को लेकर अब तक किसी प्रकार की सुविधा लोगों को मुहैया नहीं कराया जा रहा है.

सुबह में रहेगा मध्यम से घना कुहासा

मौसम के बढ़ते प्रभाव के बीच पूर्वानुमानित अवधि में आज भी सुबह में मध्यम से घना कुहासा छाया रहेगा वहीं ग्रामीण इलाकों में अत्यधिक कुहासा रहेगा .शहरी इलाकों में दिन चढ़ने के साथ कुहासा कम रहेगा .

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026