आरपीएफ इंस्पेक्टर अजय कुमार यादव के गिरफ्तारी के बाद कृष्णानंद को मिला फिलहाल आरपीएफ पोस्ट का प्रभार

परवेज़ अख्तर/एडिटर इन चीफ:
सिवान जंक्शन के आरपीएफ इंस्पेक्टर अजय कुमार यादव को रिश्वत लेने के आरोप में सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद रेलवे ने नए आरपीएफ इंस्पेक्टर के चयन तक वाराणसी में तैनात सीनियर इंस्पेक्टर कृष्णानंद तिवारी को पोस्ट का अतिरिक्त प्रभार दिया है। वे शुक्रवार को सिवान जंक्शन पहुंचकर प्रभार ग्रहण करेंगे। मामले में विभाग ने कार्रवाई करते हुए अजय कुमार यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इधर गुरुवार को भी आरपीएफ पोस्ट पर अधिकारियों का आना जाना लगा रहा। एक-एक पल की आरपीएफ के वरीय पदाधिकारी जानकारी ले रहे थे। वहीं सीबीआइ/एसीबी (एंटी करप्शन ब्यूरो)पटना में दर्ज केस नंबर की जानकारी लेकर आरपीएफ पोस्ट के वेब साइट पर अपलोड का काम चल रहा था।

सीआइटी रूम में 25 हजार रुपया की जगह 15 हजार में हुई थी डील

मिली जानकारी के अनुसार पचरुखी बाजार स्थित मातेश्वरी मार्केट में आयुष कामन सेंटर पर 18 जून को आरपीएफ ने छापेमारी की थी। जहां ई-टिकट के साथ बलिराम भगत की गिरफ्तारी हुई थी। बरामद टिकटों के पूछताछ में पिंटू कुमार सिंह को नाम सामने आया था। इसके बाद से ही पिंटू फरार था। उसकी गिरफ्तारी के लिए आरपीएफ ने कई बार छापेमारी की। वहीं सेवानिवृत्त टीटी अवध श्रीवास्तव ने बताया कि पिंटू सिंह का नाम इस केस से हटाने के लिए बार-बार रुपयों की मांग की जा रही थी। कुछ दिन पूर्व ही सीआइटी रूम में मैं, इंस्पेक्टर अजय कुमार यादव द्वारा इस केस के मामले में डील हुई थी। इसमें उन्होंने 25 हजार रुपया मांग थ,लेकिन मैंने 15 हजार की पेशकश की थी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026