सिवान: खतरनाक घाटों की होगी बैरिकेडिंग, लाइट व सुरक्षा की होगी व्यवस्था : सदर एसडीओ

✍️परवेज़ अख्तर/एडिटर इन चीफ:
दीपावली व आस्था का महापर्व छठ को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर सदर अनुमंडल कार्यालय में शांति समिति की बैठक एसडीओ रामबाबू बैठा की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए, साथ ही सुझाव भी लिए गए। बैठक में एसडीओ ने कहा कि दीपावली सद्भावना का पर्व है। इसलिए सभी लोगों को चौकस रहना होगा ताकि किसी भी प्रकार की अगलगी की घटना ना हो। इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी घाटों की सफाई अच्छी तरह से कर लेनी है तथा पर्याप्त मात्रा में लाइट की भी व्यवस्था करनी है। उन्होंने पदाधिकारियों से खतरनाक घाटों को चिह्नित करने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि जिन घाटों पर पानी की गहराई ज्यादा है, वहां बांस की बैरिकेडिंग की व्यवस्था की जाए, ताकि चिह्नित स्थल से आगे बढ़कर लोग स्नानादि ना कर सकें।

समिति के सदस्यों ने बताया कि इस बार छठ पूजा में अत्यंत भीड़ होने की संभावना है। ऐसे में भीड़ को नियंत्रित करने के सभी घाटों का भौतिक रूप से निरीक्षण करना अति आवश्यक है। सलाह देते हुए सदस्यों ने कहा कि शिव प्रसाद घाट, अग्रवाल घाट और पुलवा घाट पर विशेष व्यवस्था करने की आवश्यकता है। तय किया गया कि दीपावली के बाद सारे घाटों का भौतिक निरीक्षण किया जाए। एसडीओ ने बताया कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एनडीआरएफ की टीम, सरकारी नाव, गोताखोर की व्यवस्था की गई है।

25 अक्टूबर को शांति समिति के सदस्यों के साथ सारे घाटों का भौतिक निरीक्षण किया जाएगा। बैठक में नगर इंस्पेक्टर जयप्रकाश पंडित, मुमताज अहमद, कैलाश कश्यप, राजीव रंजन राजू, इंतखाब अहमद, श्रीनिवास यादव, प्रमिल कुमार गोप, फजल अली, दयानंद प्रसाद, राजन कुमार, सलीम सिद्दीकी, प्रो. एसरार अहमद, अभय कुमार सिन्हा, कृष्णा प्रसाद, मो. कलीम, उमैर फरीद, मो. इजहार, मुकेश कुमार, विजय कुमार सोनी, जन्मेजय कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026