आंदर में फर्जी किसानों से 5.93 करोड़ की जाएगी वसूली

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर प्रखंड के दर्जनों गांव में पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ फर्जीवाड़ा कर काफी संख्या में अयोग्य किसानों द्वारा उठा लिया गया है। अब कार्रवाई करते हुए विभाग रुपये वसूली करने में जुट गया है। बताते हैं कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना की राशि में बड़ा खेल उजागर हुआ है। सैकड़ों अयोग्य किसानों ने भी योजना की राशि प्राप्त कर ली है। जांच में जब खुलासा हुआ तो भारत सरकार हतप्रभ हो गया। इन अपात्र किसानों में प्रखंड के जयजोर, बलिया, तियांय, गहिलापुर, कांधपाकड़, भवराजपुर, जमालपुर, मदेशीलपुर, पतार, मानपुर पतेजी, पतेजी बहादुर, आंदर, भरटोलिया, भिटौली, देहुरा, अर्कपुर, बंगरा उज्जैन समेत दर्जनों गांव के करीब 429 किसानों ने फर्जी तरीके से पांच करोड़ 97 लाख चार हजार रुपये की राशि का उठाव कर लिया है।

इसमें 39 किसानों ने 3.26 लाख रुपया विभाग में जमा कर दिया है। फिलहाल पांच करोड़ 93 लाख 78 हजार रुपये की वसूली करनी बाकी है। कृषि पदाधिकारी अजय कुमार ने बताया कि कुल 17 हजार 664 किसान इसका लाभ उठा रहे थें, जांच के दौरान 200 किसान इनकम टैक्स में पकड़े गए हैं एवं 229 किसान अयोग्य में पकड़े गए है। इसमें इनकम टैक्स वाले में 39 किसानों पर नोटिस जारी की गई थी, इस दौरान किसानों द्वारा तीन तीन लाख 26 हजार रुपये विभाग को जमा कर दी गई है। फिलहाल 390 किसानों पर नोटिस भेजने के लिए जिला के वरीय अधिकारी का हस्ताक्षर करने के लिए भेजा गया है। जल्द ही सभी किसानों को नोटिस राशि वसूली की कार्रवाई की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026