Siwan News

आरएसएस के स्वयंसेवकों ने शस्त्र पूजा कर मनाया विजयादशमी

परवेज अख्तर/सिवान : शहर के शिवब्रत साह मंदिर में शुक्रवार को आरएसएस ने विजयादशमी तथा संघ के स्थापना दिवस को उत्सव के रूप मनाया। इसमें शस्त्र पूजा की गई। इस अवसर पर आरएसएस के प्रांत संपर्क प्रमुख रवींद्र पाठक मुख्य अतिथि थे। सुबह के समय कार्यक्रम का शुभारंभ शस्त्र पूजन के साथ हुआ, जिसमें विभाग प्रचारक राजाराम, बजरंग दल के क्षेत्र संयोजक जन्मेजय कुमार, उपसभापति बब्लू साह समेत कई सदस्यों ने शस्त्रों पर पुष्प चढ़ाकर पूजन किया। मुख्य वक्ता देवब्रत ने कहा कि विजयादशमी का मतलब बुराई पर अच्छाई की विजय है। उन्होंने बताया कि हिंदुओं को एकजुट करने के लिए 1925 में विजयादशमी के दिन आरएसएस की स्थापना की गई थी। धीरे-धीरे लोग संघ के साथ जुड़ते गए। वर्तमान में देश में संघ की चार हजार से ज्यादा शाखाएं चल रही हैं। विदेशों में भी संघ का कार्य फैल रहा है। उन्होंने कहा कि भारत देश ही नहीं अपितु दुनिया में एकमात्र ऐसा देश है, जहां पर स्वतंत्रता के उपरांत भी सीमाओं पर आए दिन फायरिंग होती है। पाठक ने कहा कि उनके स्वयं सेवक निरंतर राष्ट्र की सेवा में लगे हैं। शस्त्रों की पूजा से शौर्य बढ़ता है। बैद्धिक सत्र के संबोधन के बाद ध्वज प्रणाम किया गया। इस अवसर पर दया सोनी, गणेश कसेरा, सन्नी कुमार, सुनिल कुमार, भरत प्रभात शाखा के मुख्य शिक्षक विक्की कुमार, बब्लू सरैया समेत सैकडों स्वयंसेवक उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024