परवेज अख्तर/सिवान : जिले के जामो थाना क्षेत्र एवं बड़हरिया प्रखंड के बहादुरपुर पंचायत के रघुनाथपुर गांव में शव दफनाने को लेकर रविवार दो पक्ष आमने-सामने हो गए। सूचना पाकर जामो थाना प्रभारी एवं पुलिसकर्मी एवं बड़हरिया सीओ गौरव प्रकाश घटनास्थल पर स्थिति को नियंत्रित किया। ज्ञात हो कि रघुनाथपुर गांव के हरदेव राम (60) का निधन हृदयगति रुकने के कारण हो गया। उनकी मृत्यु के बाद उनके परिजन शव का अंतिम संस्कार करने के लिए अपने परंपरागत जगह पर ले गए। यहां अंतिम संस्कार की तैयारियां चल ही रही थी कि दूसरे पक्ष के विक्रम यादव एवं सकलदेव यादव सहित दर्जनों लोगों ने दाहसंस्कार करने से आकर रोक दिया। दूसरे पक्ष का मानना है कि जहां दाह संस्कार किया जा रहा है वह भूमि उनकी है और उसे अतिक्रमण कर दाह संस्कार का काम किया जा रहा है। मृतक हरदेव राम के परिजनों का मानना था कि विगत कई पुस्त से उसी भूमि पर दाह संस्कार होता आया है। इसलिए दाह संस्कार का काम वहीं होगा। इस पर दोनों तरफ से काफी संख्या में लोग वहां पहुंच गए और विवाद बढ़ गया। वहीं मारपीट की भी सूचना रही जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए। किसी ने सूचना थाने को दी। जामो थाने की पुलिस एवं बड़हरिया सीओ पहुंच गए और स्थिति को नियंत्रित करने में लग गए। समाचार प्रेषण तक दोनों तरफ से तनाव व्याप्त था और शव का दाह संस्कार नहीं किया गया था।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…