छपरा: जिले के मशरक प्रखंड कार्यालय अवस्थित आरटीपीएस काउंटर मंगलवार की दोपहर तक नही खुलने से जाति आवासीय आय बनवाने आये लोगों ने परिसर में हंगामा करने लगे घंटो हंगामें की खबर पाकर सीओ ललित कुमार सिंह ने मौके पर पहुंच युवकों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। मौके पर लाइन में लगे युवकों ने बताया कि वे सुबह से ही लाइन में लगें हैं पर दोपहर तक काउंटर नही खुला।
आक्रोशित युवकों ने बताया कि इंडियन आर्मी की 13 फरवरी से बहाली निकली हुई हैं उसी में आय,जाति,आवासीय बनवाना है उसी के लिए लाइन में लगें हैं पर दोपहर तक काउंटर नही खुला है। मामले में प्रधान लिपिक महेश राम से जानकारी ली गयी तो उन्होंने बताया कि कर्मचारी अभी तक नही आये हैं। काउंटर पर नसीम अहमद और धीरेन्द्र शर्मा की ड्यूटी लगाई गई है। आक्रोशित युवकों ने जिलाधिकारी सारण को फोन से शिकायत दर्ज कराई।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…