छपरा: जिले के मशरक प्रखंड क्षेत्र के सोनौली पंचायत में सोमवार की शाम पशु चरा रहे बच्चों ने नहर पर विशालकाय अजगर को देख हल्ला मचाया और लाठी डंडे से मारने की कोशिश करने लगे उसी रास्ते जा रहें पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि संतोष परमार ने ग्रामीणों के सहयोग से उसे अपने कब्जे में ले लिया और रात्री में उसे सुरक्षित अपने पास रखा। सुबह से उसे थाना परिसर में लाया गया जहां से उसे वन विभाग के अधिकारियों को बुला कर सौंप दिया गया।
मौके पर विशालकाय अजगर को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि संतोष परमार ने बताया कि गांव में विशालकाय अजगर को नहर पर बिचड़ते हुएं गांव के मवेशी चरा रहे लड़कों ने देखा जिसे हमने उनसे बचा कर वन विभाग को सौप दिया।वन विभाग के अधिकारी ने बताया कि अजगर को लड़कों ने डंडे से मार घायल कर दिया है। मौके पर युवा समाजसेवी कुंदन सिंह,गोलू कुमार,सुशील कुमार रितिक राजवाड़ा, राजीव सिंह मौजूद रहे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…