परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के भलुआ गांव में रविवार की सुबह विद्युत का जर्जर तार टूटकर गिरने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर बवाल काटा। घटना में मृतका की पहचान बड़हरिया थाना क्षेत्र के भलुआ गांव निवासी नागेंद्र महतो की 45 वर्षीय पत्नी मंजू देवी के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि अधेड़ महिला रविवार की सुबह खेत में काम करने के लिए जा रहे थी। इसी सड़क पर टूट कर लटक रहे धारा प्रवाहित विद्युतीय तार के संपर्क में आ गई। जिसके बाद घटनास्थल पर ही बुरी तरह से झुलस कर महिला की दर्दनाक मौत हो गई। इधर महिला की मृत्यु होने की जानकारी जैसे ही परिजन और गांव के लोगों को हुई।
घटनास्थल पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। इसके बाद स्थानीय लोगों में विद्युत विभाग के खिलाफ आक्रोश भड़क उठा जिसके बाद लोगों ने जमकर बवाल काटा। स्थानीय लोगों की मांग थी कि जब तक मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा की राशि उपलब्ध नहीं करा दी जाती तब तक महिला को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस के हवाले नहीं करेंगे। बाद में काफी मशक्कत के बाद लोगों को समझाया गया। इसके बाद बड़हरिया थाने की पुलिस मृतक महिला का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए सीवान मोर्चरी भेज दिया। विद्युत विभाग के खिलाफ आक्रोश जता रहे लोगों का कहना था कि विभाग अपने कार्यशैली के प्रति पूरी तरह से नग्न है। क्षेत्र में विद्युतीय तार जर्जर की स्थिति में है। कब किधर बड़ी घटना घटित हो जाए। यह बात किसी को जानकारी नहीं है। बावजूद विद्युत विभाग जर्जर तार को ठीक करने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहा है। वजह यही है कि विद्युतीय तार के संपर्क में आने से लोगों की मृत्यु हो जाती है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…