Categories: छपरा

छपरा: चाचा ने नाबालिग भतीजी से 3 महीने तक रेप करता रहा, गर्भवती होने पर सामने आई करतूत

छपरा: बिहार से मानवीय रिश्तों को शर्मसार करने का एक सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है. गांव की एक 13 वर्षीया लड़की के साथ उसके पड़ोसी एवं दूर के रिश्ते में मुंहबोले चाचा ने धमकी देकर लगातार तीन महीने तक बलात्कार किया. मामले का खुलासा तब हुआ जब लड़की गर्भवती हो गयी. मुंहबोली भतीजी से रेप की ये शर्मनाक घटना छपरा जिले की है.

बताया जाता है कि तीन माह पहले अपने ननिहाल धेनुकी गयी पीड़िता को घर वापस बुलाने गये आरोपी युवक ने रास्ते में सुनसान जगह देखकर उसके साथ बलात्कार कर दिया एवं घरवालों को नहीं बताने की धमकी दी. चाचा की धमकी से पीड़िता डर गयी जिसका फायदा आरोपी लगातार उठाता रहा. बलात्कारी चाचा इस घटना के बाद 13 साल की बच्ची के साथ लगातार संबंध बनाता रहा जिससे वह गर्भवती हो गयी.

मामले की जानकारी होते ही घरवालों के होश उड़ गए. इसके बाद शुक्रवार को पीड़ित परिवार थाने पहुंचा जहां पीड़िता ने अपने मुंहबोले चाचा 20 वर्षीय बृजेश कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि आरोपित युवक को जेल भेज दिया गया वहीं नाबालिग लड़की को 164 के बयान के लिए छपरा भेजा गया है.

इस मामले में पानापुर थाना के थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित लड़की आरोपी की पहले से पहचान थी जिसके कारण आरोपी लड़की को धमकाता रहा और जब लड़की गर्भवती हो गई जब घर वालों के इस बात की जानकारी मिली. उन्होंने कहा कि पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य जुटा लिया है और कड़ी कार्रवाई करेगी.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026