मैरवा में नाला निर्माण कार्य में अनियमितता बरतने पर मोहल्लेवासियों का हंगामा

परवेज अख्तर/सिवान: मैरवा नगर के श्रीनगर मुहल्ले के वार्ड 12 में चल रहे नाला निर्माण कार्य मे संवेदक तथा नगर प्रसाशन के मिली भगत से नियमितता बरतने पर मोहल्लेवासियों ने जमकर हंगामा और प्रदर्शन किया. मोहल्लेवासियों ने दों नंबर इट हाथ में लेकर नाराजगी जाहिर किया. मुहल्लेवासी बांका प्रसाद का आरोप है कि नाला निर्माण कार्य को लेकर सभी सामग्री दो नंबर तथा इस्टीमेट के द्वारा कार्य नही किया जा रहा है. जिसकी शिकायत दो दिन से फोन कर कार्यपालक पदाधिकारी तथा जेईई को फोन किया जा रहा है. लेकिन कोई फोन तक रिसिभ नहीं कर रहा है. जिससे नाराज मोहल्लेवासियों ने जमकर हंगमा किया. वहीं संवेदक गौतम सिंह से इस मामले में पूछताछ किया गया. लेकिन उनके द्वारा कोई जवाब नहीं दिया गया. माले नेता जिशु अंसारी ने कार्यपाल पदाधिकारी तथा जेईई और चेयरमैन पर नाला निर्माण कार्य मे धांधली करने का आरोप लगाया है.

उसने कहा है नगर के सभी नालों का यही स्थिति है. अगर जिला प्रसाशन नगर के सभी नालों की स्थिति की जांच कराये तो नगर प्रसाशन की पोल खुल जायेगा. आपको बताते चले कि मैरवा नगर पंचायत में 13 वार्ड है.और सभी नाला हल्की बारिश होने पर ओभरफ्लो हो जाती है. नालों में कचड़े का अंबार लगा हुआ है. लेकिन नगर प्रसाशन तथा वार्ड पार्षद का ध्यान इस ओर नहीं है. मोहल्लेवासी नालों की समस्या से काफी परेशान है. इस संबंध में कार्यपालक पदाधिकारी कुमारी अर्चना ने सभी आरोप को खारिज करते हुए कहा कि नाला निर्माण की कोई शिकायत मुझे ना ही टेलीफोनिक मिली है.ना ही इसका कोई आवेदन मिला है. अगर इस तरह की शिकायत है तो मैं अपने स्तर से जांच करायेंगे. जांच के दौरान जो भी दोषी पाया जायेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026