परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मैरवा थाने में जप्त बालू से लदी टैक्टर के समान गायब होने का मामला प्रकाश में आया है. इसको लेकर जब टैक्टर मालिक जब टैक्टर का कोर्ट से रिलीज आर्डर लेकर जब मैरवा ब्लाक में रखे टैक्टर को देखने गया तो पता चला कि टैक्टर में कई समान गायब है. उसके बाद उसने इसकी मैरवा पुलिस से करते हुए गायब समान को लेकर आवेदन दिया तो पुलिस ने आवेदन लेने से इनकार कर दिया. पीड़ित टैक्टर मालिक नौतन थाना क्षेत्र के पचलखी गांव के अरविंद कुमार केशव है.
उन्होंने बताया कि खनन विभाग ने बालू से लदी टैक्टर को जप्त कर मैरवा थाना को सपुर्द कर दिया. मैंने 35 हजार जुर्माना देकर कोर्ट से इसका रिलीज आर्डर लेकर जब टैक्टर को देखने गया तो कई समान गायब थे. टैक्टर का नम्बर BR29R7327 है. टैक्टर से साइलेंसर बदल दिया गया है. बैट्री, हॉर्न, एयर क्लीनर तथा हाइड्रोलिक को तोड़ दिया गया है. उन्होंने कहा कि अगर इस मामले में स्थानीय पुलिस कोई करवाई नहीं करती है तो मैं एसपी से शिकायत करते हुए कोर्ट जाऊंगा.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…