हसनपुरा नगर पंचायत से रुखसाना निर्विरोध निर्वाचित

परवेज अख्तर/सिवान: हसनपुरा नगर पंचायत के वार्ड संख्या 17 से नईम अशरफ की पत्नी रुखसाना खातून निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं। उन्हें रविवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित संवाद कक्ष डीसीएलआर सह निर्वाची पदाधिकारी मो. शाहबाज खान ने प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सह सहायक निर्वाची पदाधिकारी राजेश्वर राम एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे। ज्ञात हो कि हसनपुरा नगर पंचायत के वार्ड 17 के वार्ड पार्षद नईम अशरफ की हत्या के बाद यह पद रिक्त हो गया था। इस पद पर चुनाव कराने के लिए नामांकन की तिथि 9 मई से 17 मई तिथि निर्धारित थी तथा नामांकन पत्रों की संवीक्षा की तिथि 18 मई निर्धारित थी। इस दौरान इस पद के लिए नईम अशरफ की पत्नी रुखसाना खातून के अलावा किसी प्रत्याशी द्वारा नामांकन नहीं किया गया था।

इसलिए नामांकन पत्रों की संवीक्षा के बाद रुखसाना खातून को निर्विरोध घोषित कर दिया गया जिन्हें रविवार को डीसीएलआर सह निर्वाची पदाधिकारी मो. शाहबाज खान ने उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किया। बताया जाता है कि जलालपुर निवासी वार्ड नंबर 17 के वार्ड पार्षद नईम अशरफ को बदमाशों ने 25 फरवरी की रात गोली मार कर हत्या कर दी थी। इस घटना के पश्चात उक्त वार्ड पार्षद का पद रिक्त हो गया था। नईम अशरफ की निर्मम हत्या की घटना से गांव में शोक का माहौल कायम हो गया था। मसलन वार्ड के लोगों ने नईम अशरफ के परिवार के प्रति सहानुभूति रखते हुए उनकी पत्नी रुखसाना खातून को वार्ड पार्षद चुनने का काम किया। इसलिए रुखसाना खातून के अलावा किसी ने इस पद के लिए नामांकन पत्र नहीं दाखिल किया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026