बड़हरिया नगर पंचायत के वार्ड पांच की पार्षद बनी रीना

परवेज अख्तर/सिवान: बड़हरिया नगर पंचायत वार्ड संख्या में पांच में वार्ड पार्षद पद के लिए नौ जून को मतदान हुआ था। इसके लिए पांच प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे। मतदान के बाद जिला मुख्यालय स्थित डायट में रविवार की सुबह मतगणना हुई। इसमें रीना देवी 103 वोट से जीत हासिल कर पार्षद पद पर कब्जा जमा लिया। रीना देवी को 235 वोट मिला जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी तजबून खातून को 132 वोट मिला। वहीं कलावती देवी को 74, शबनम खातून को 42 वोट तथा माला देवी को 32 वोट सं तोष करना पड़ा।

वहीं रीना देवी के विजयी होने के बाद समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया गया। जीत के बाद रीना देवी ने कहा कि सभी लोगों के प्रयास से वार्ड का विकास प्राथमिकता के आधार पर किा जाएगा। वार्ड के लोगों को सभी योजनाओं का लाभ मिले तथा समुचित विकास होगा यह हमारी प्राथमिकता होगी। इस मौके पर समर्थकों ने उन्हें माला पहनाकर स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में मनु शर्मा, गुड्डू सोनी, रघुनाथ शर्मा, अशोक शर्मा, पिंटू कुमार शर्मा, परमेश्वर कुमार शर्मा, निकेश शर्मा सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026