परवेज़ अख्तर/सिवान:
सीवान-पैगम्बरपुर सड़क पर दारौंदा थाना क्षेत्र के करसौत व पसिवड़ बाजार के बीच बुधवार की देर रात हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। मृतक दरौंदा थाना क्षेत्र के करसौत निवासी इसहाक मियां का पुत्र अली हुसैन (22 वर्ष) था। घटना के संबंध में बताया जाता है कि उसकी पसिवड़ बाजार पर दुकान है। बुधवार की देर रात पसिवड़ बाजार स्थित अपनी दुकान से मुर्गा बेचकर बाइक से घर आ रहा था। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी।
इस सड़क दुर्घटना में अली हुसैन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि टक्कर मारने वाला वाहन फरार हो गया। रात में ही सड़क से गुजर रहे ग्रामीणों ने शव देखकर दारौंदा पुलिस को इसकी सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही दारौंदा पुलिस ने घटनास्थल पर पंहुच कर जायजा लिया। बुधवार की देर रात ही शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अली हुसैन अपने पांच भाई में सबसे छोटा था। उसकी तीन बहन भी है। घटना की जानकारी होने के बाद ग्रामीण व रिश्तेदार मृतक के घर पहुंच रहे हैं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…