Gopalganj News in Hindi

गोपालगंज:- ग्रामीणों ने दौड़ा कर चोर को पकड़ा, धुनाई कर पुलिस को सौंपा

गोपालगंज:- जिले के फुलवरिया थाने के सहायक श्रीपुर ओपी क्षेत्र के सवनही पट्टी बाजार स्थित एक ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक कि बाइक की डिक्की तोड़कर डेढ़ लाख रुपए लूटने का प्रयास कर रहा एक चोर को ग्रामीणों ने दौड़ा कर दबोच लिया. ग्रामीणों ने चोर को पकड़ कर खूब धुनाई कर पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए श्रीपुर ओपी अध्यक्ष संजीत कुमार पुलिस बल के जवानों के साथ उक्त घटना स्थल पर पहुंचे. जहां ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए चोर को गिरफ्तार कर लिया. यह बता दे कि फुलवरिया थाने के समीप भारतीय स्टेट बैंक से एक ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक व सवनही पट्टी गांव निवासी गंगेश्वर पांडेय का पुत्र दीनबंधु कुमार पांडेय द्वारा डेढ़ लाख रुपए की निकासी कर बुधवार की दोपहर अपनी बाइक की डिक्की में रुपयों को रखकर सीएसपी केंद्र के लिए चल दिया. सीएसपी संचालक के पीछे एक बाइक पर सवार तीन की संख्या में चोर बाइक की डिक्की पर पैनी नजर बनाते हुए पीछे-पीछे लगे हुए थे.

तीनों चोरों ने बाइक पर सवार सीएसपी संचालक को रोकने का इंतजार करने लगे. जब सीएसपी संचालक अपने केंद्र के पास पहुंचकर बाइक से उतर कर पेशाब करने के लिए बाइक से महज 10 मीटर की दूरी पर गए तब तक एक चोर उनकी बाइक की डिक्की को तोड़ कर पैसे लूटने का प्रयास करने लगा. तब तक सीएसपी संचालक की निगाहें उस पर पड़ी. देखा कि मेरी बाइक की डिक्की तोड़कर मेरा पैसा लूटने का प्रयास कर रहा है. संचालक ने शोर मचाना शुरू कर दिया. संचालक कि शोर हल्ला सुनकर बाइक पर सवार दो चोर तेज गति से भागना शुरू कर दिया. जबकि बाइक की डिक्की तोड़ रहा एक चोर पैदल ही भागने लगा. जिसे बाजार में मौजूद लोगों ने दौड़ाकर कुछ ही दूरी पर पकड़ कर उसकी धुनाई शुरू कर दिया. बाद में पुलिस को ग्रामीणों ने चोर को सौंप दिया. पुलिस गिरफ्तार चोर से पूछताछ में लगी है. सूत्रों ने बताया कि पुलिस इस तरह का चोरी करने वाला चोरों के सरगना के बारे में जानकारी लेकर छापेमारी कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026