सिवान में कोविड-19 के जांच के लिए सदर अस्पताल को मिला तीन ट्रूनेट मशीन

कोविड-19 की जांच में आएगी तेजी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार लगातार बढ़ रही है. संक्रमण के फैलाव को रोकने तथा इससे बचाव को लेकर जिला प्रशासन व विभाग की ओर से हरसंभव प्रयास किया जा रहा है. कोरोना की जांच में तेजी लाने के लिए सदर अस्पताल को 3 और ट्रूनेट मशीन की आपूर्ति राज्य स्वास्थ्य के द्वारा कर दी गयी है. इसको लेकर राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक मनोज कुमार ने पत्र जारी कर निर्देश दिया है. ट्रूनेट मशीन की आपूर्ति बीएमएसआईसीएल के द्वारा की जाएगी. वर्तमान में जिला यक्ष्मा केंद्र के ट्रूनेट मशीन का उपयोग कोविड जांच में किया जा रहा है.

कोरोना टेस्टिंग में सबसे ज्यादा परेशानी गर्भवती महिलाओं को होती है, लेकिन अब ट्रूनेट मशीन से संदिग्ध मरीजों की जांच हो सकेगी. इस मशीन द्वारा न्यूक्लिक एम्प्लीफाइड टेस्ट किया जाता है. इस मशीन का प्रयोग अभी तक टीबी व एचआइवी संक्रमण का पता लगाने में किया जाता रहा है. कोविड-19 संक्रमण के बाद ट्रूनेट मशीन में कोरोना जांच किट का इस्तेमाल किया गया। इसके माध्यम से कोरोना वायरस का स्क्रीन टेस्ट सफलतापूर्वक की जा रही है.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024